पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया: प्रखंड .के. नगर ,अंतर्गत जगनी पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सौराहा में प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड समन्वयक के निर्देश पर गावो को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है , इसी कड़ी में गुरुवार को जगनी पंचायत के सौराहा स्कूल प्रांगण में किशोर कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को सूखा एवं गिला कचरा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए, कहा स्वच्छता अभियान के फेज2 में जगनी पंचायत के सभी घरों से सूखा एवं गिला कचरा का उठाव किया जा रहा है, आप सभी विद्यार्थियों से अपील है, कि अपने-अपने घर से निकलने वाले सूखा कचरा को नीला डिब्बे में रखे ,हरे रंग के डिब्बे में गिला कचरा को रखे , अजैविक कचरा, कागज, अखबार, प्लास्टिक बोतल टूटी हुई वस्तु
को नीला डस्टबिन में रखे ,हरा डस्टबिन में गिला कचरा जैसे रसोई से निकलने वाले सब्जी के छिलके अण्डे के छिलके,चायपत्ती आदि को हरा डिब्बे में रखने को कहा जिससे हमारा गांव घर स्वच्छ हो ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कचरे का रिसाइकल कर नई वस्तु का निर्माण के कर सके ,अभियान में विद्यालय के शामिल शिक्षक संजीव कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दिया कि इस अभियान से हमारा गांव घर की कचड़े को एकत्रित कर सुरक्षित निपटान करना बहुत ही आवश्यक है, ,और हम बीमार कम पड़ेंगे , उन्होंने बताया कि प्लास्टिक को जितना कम से कम उपयोग करे सरकार के द्वारा यह अभियान चलाया गया है
आप लोग इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी का हिस्सा बनकर सहयोग करें गांव के लोगो को भी जागरूक करने को कहा, मुखिया मंगल ऋषि ने सभी विद्यार्थी से कहा खाने से पहले शौच के बाद हाथ अच्छी तरह साबुन से धोकर खाने खाए ,किशोर कुमार ने छात्र छात्राओं को कहा स्वच्छता अभियान के तहत बतलाए गए बातों को अपने घर के सदस्य को भी जानकारी देकर जागरूक करने को कहा,अभियान में शामिल विद्यालय के शिक्षिका कुमारी, अनिता कृष्णा रानी,जीविका, दीदी छात्र-छात्राएं शामिल रहे,



Post a Comment