भवानीपुर/बमबम यादव
पूर्णिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत के श्रीपुर गांव में एक बच्चे के द्वारा आम का टिकोला तोड़ने के विवाद में दो लोगों को लाठी-डंडो से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है । दोनों घायल को उसके परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर लाया गया । जहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया । वहीं मामले को लेकर भवानीपुर थाना में पीड़ितों के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है । घायलों में श्रीपुर निवासी घुटर साह का पुत्र राजेश साह एवं लक्ष्मण साह का पुत्र शिवम कुमार शामिल है
घायल राजेश साह ने बताया कि गुरुवार को उसका भतीजा अपने पड़ोसी के आम के पेड़ से एक टिकोला तोड़ लिया था । जिसके बाद उसका पड़ोसी नीतीश कुमार , सुबोध साह, सुनील साह एवं गोलू कुमार सभी मिलकर उसके भतीजे को बेरहमी से लाठी डंडो से पीटने लगे। उसने बताया कि उसके बाद जब वह उसे बचाने गया तो वह सभी लोग उसे भी लाठी डंडो से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । दोनों के सिर फट जाने से दोनों वहीं पर गिरकर बेहोश हो गया । जिसके बाद उसके परिजनों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल पहुंचाया गया
जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा दोनों का प्राथमिक इलाज बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया । इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया की दोनों के सिर में गहरे जख्म होने से इसका समुचित इलाज यहां संभव नहीं है । वहीं भवानीपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि आवेदन मिला है , पुलिस के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है ।



Post a Comment