बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विधालय शीबाड़ी के छात्र-छात्राओं ने नामांकन अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी विधालय के पोषक क्षेत्र में निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं बैनर हाथों में लिए ‘हम सबका यही है कहना, अब अनपढ़ बनकर कभी न रहना, आओ मिलकर कदम बढ़ाये, देश के सभी बच्चों को शिक्षित बनाये , हम सबका है यही नारा, पढ़े लिखे समाज हमारा
चारों तरफ ज्ञान का प्रकाश फैलायें, आओ मिलकर सबको शिक्षित बनायें,आदि नारे लगाते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को नामांकन के प्रति जागरूक किया। इस प्रभात फेरी का नेतृत्व विधालय के प्रधानाध्यापक मो आदिल अनवर ने किया। इस दौरान विधालय के प्रधानाध्यापक मो आदिल अनवर ने बताया कि विभाग के निर्देश के बाद हम लोग नामांकन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिन बच्चों का अब तक विधालय में नामांकन नहीं हुआ है
ऐसे बच्चों एंव उनके अभिभावकों को विधालय में नामांकन हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत हमारे विधालय में अब तक दर्जनों छात्रों ने नामांकन किया है। और यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि लगातार अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित कर 06 वर्ष से ऊपर के अनामांकित शत – प्रतिशत को विधालय में नामांकन करने का लक्ष्य है।



Post a Comment