Top News

आज थम गया प्रत्याशी के नामांकन का दौर

रिंकू मिर्धा/ कसबा

कस्बा नगर परिषद के चेयरमैन ,उप चेयरमैन, वार्ड पार्षद के पद को लेकर अभी तक 122 उम्मीदवार ने अपना नामांकन किया। अब देखना है की  कितना उम्मीदवार अपना नाम वापस लेते है और मैदान में कितने टीके रहते है। वहीं इस दौरान खरीद फरोख्त का बाजार भी गर्म है। फिलहाल कसबा नगर परिषद के वार्ड न.05 के बदले 14 होने से लोग खासे परेशान है


वहीं वार्ड में कुल 4 महिला प्रत्याशी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे है। वही युवा वोटरों में निर्मल कुमार मिर्धा, सोनी देवी, आभाष दर्वे, अमन कुमार सोनी, अमित कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार आदि का कहना है कि हमलोग काफी उत्साहित है की हमारे बीच एक सच्चा और ईमानदार प्रत्याशी संगीता कुमारी उतरी है

वहीं पूनम देवी के इस वार्ड में उतरने से चुनाव का खेल दिलचस्प हो गया है। हालाकि कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है जिसमे 2 पूर्व चेयरमैन की पत्नी भी है। जबसे महिला सीट की घोषणा सरकार द्वारा किया गया है तब से सब की नजर इस सीट पर थी। अब देखना यह है कि  ऊंट किस करवट बैठता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post