Top News

मोटरसाइकिल का पूजा हेतु बाजार गया समान लाने मोटरसाइकिल हुई चोरी

मीरगंज सोनू कुमार झा

पूर्णिया: शनिवार को विश्वकर्मा पूजा के दिन लगभग 12:30 बजे मीरगंज बाजार के कुरसेला हाट रोड के किनारे  खडे किया एक बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है। घटना के संबंध में पीड़ित रंगपूरा गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी पुरुषोत्तम कुमार पिता स्वर्गीय इंद्रकांत झा ने बताया विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी करने बाजार पहुंचकर हटिया रोड किनारे खड़ा कर पूजन सामग्री की खरीदारी करने लगा


इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली गई। पूजा को लेकर बाजार में काफी भीड़ थी जिस कारण उसे अपनी बाइक पर बार-बार ध्यान देने का मौका नहीं मिला। इसके बाद परिजनों के सहयोग से बाजार के चारों ओर काफी खोजबीन करने के पश्चात बाइक का कुछ भी पता नहीं चल पाया

बाइक की चोरी होने की सूचना मीरगंज पुलिस को दे दी गई है। मीरग॔ज पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी होने का आवेदन दिया है । जिसका जांच पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post