Top News

7वे दिन 25 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पर्चा

कुरसेला /मणिकांत रमन 

कुरसेला (कटिहार)। नगर पंचायत चुनाव के सातवें दिन शनिवार को गहमागहमी के बीच 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य पार्षद पद पर दो उपमुख्य पार्षद पद के लिए एक जबकि पार्षद पद के 22 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन कराया


जिसमें मुख्य पार्षद पद पर रंजु जयसवाल पति मनोज जयसवाल उर्फ बेबी एवं प्रमीला देवी पति मुकेश प्रसाद गुप्ता शामिल है। इसी तरह उपमुख्य पार्षद पद के लिए सुधा देवी पति दिनेश कुमार दिनेश ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी दी है। वहीं कई उम्मीदवारों के कागजात में गड़बड़ी होने के कारण उनका नामांकन शनिवार को नहीं हो सका

नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा बलों के साथ दण्डाधिकारियों के प्रतिनियुक्ति की गई है। नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवारों के साथ समर्थक और प्रस्तावक के आलावे किसी को भी प्रखंड परिसर में आने की अनुमति नहीं दी गई है। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के समर्थक उन्हें अबीर गुलाल लगाकर माला पहनाते हुए अग्रिम जीत का बधाई दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post