Top News

ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत दूसरा घायल

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

के.नगर थाना अंतर्गत रहुआ गाँव के पास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे चंदन पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के.नगर के स्व.बोकु पासवान का पुत्र था


वहीं मोटरसाइकिल चला रहे गोवर्धन कुमार गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक बेगना निवासी गोवर्धन कुमार ने बताया कि मृतक उसका दोस्त था। उसने अपने साथ ससुराल चलने को कहा। रास्ते मे ट्रक ने साइड दिया, जिसके बाद वे बाइक से आगे बढ़े परंतु फिर ट्रक को साइड में दाब दिया गया, जिसके बाद पिछले चक्के के चपेट में दोनों आ गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post