Top News

राज्य स्तरिय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोढा के विज्डम स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

कोढ़ा/शंभु कुमार

 कोढ़ा के खेरिया विज्डम विद्यालय के छात्र छात्राएं ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप 2022 पटना पटलीपुत्र खेल काम्प्लेक्स मे 17 एवं 18 सितंबर  सम्पन्न हुए आयोजन में अपना परचम लहराया। जिसमे कटिहार जिले के कोंढ़ा प्रखण्ड अंतर्गत खेरिया ग्राम से विज़्डम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया जिसमे सावन कुमार (सिल्वर मेडल) प्रियंका सिंह (ब्राउन्ज मेडल ) साँथ ही साँथ समर्थ चंद्रा, कृष्ण कुमार एवं सागर टुड्डु ने भाग लिया


जिसके कोंच कृष्ण राऊत एवं विज़्डम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित होकर इस प्रतियोगिता को विधिवत सफल बनाने का कार्य किया।  डायरेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बड़े ही हर्ष की बात है की हमारे विद्यालय के बच्चों ने 29 अगस्त 2022 को खेल दिवस के शुभ अवसर पर प्रियंका सिंह, राजजीन मुर्मू, करण कुमार, साग़र टुड्डु, कृष्ण कुमार को गोल्ड मेडल एवं समर्थ चंद्रा, रूपेश कुमार एवं सावन को सिल्वर मेडल प्राप्त कर हमारे विद्यालय एवं हमारे नाम

के साथ अपने समाज के नाम को रौशन करने का कार्य किया है।  हमारे  विद्यालय के प्रिन्सपल कविता सिंह सचिव मुकेश कुमार एवं विद्यालय के सभी शिक्षको के अथक प्रयास का प्रतिफल है । वही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आने पर बच्चों सहित कोढ़ा के आमजनों के बीच खुशी का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post