Top News

विशेष छापेमारी अभियान में नगर थाना पुलिस ने 75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मनीष कुमार / कटिहार 

आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर लगातार शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने 75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं


वहीं जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर ड्राइवर टोला संग्राम चौक से राजा जसवाल को गिरफ्तार करते हुए

75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया हैं। छापेमारी दल में एसआई तबरेज आलम सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post