Top News

पातेपुर विधायक लखेंद्र स्थानीय लोगों के कोप भाजन के शिकार हुए वापस लौटे

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : जंदाहा प्रखंड के तीसीऔता थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर शव को पानी में फेंक दिए जाने के मामले को ले पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे स्थानीय विधायक लखेंद्र कुमार रोशन उर्फ लखेंद्र पासवान को पीड़ित स्वजनों एवं स्थानीय आक्रोशित लोगों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा।मालूम हो कि विधायक पासवान मंगलवार को पीड़ित स्वजन से मिलने उसके घर पहुंचे थे जहां पूर्व से ही जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक सुप्रीमो पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ पीड़ित स्वजन से मुलाकात करने पहुंचे थे


जब सुप्रीमो पप्पू यादव पीड़ित स्वजन से मिलकर निकलने ही वाले थे कि इसी दौरान विधायक पासवान आ पहुंचे दोनों का नमस्कार प्रणाम भी हुआ इसके बाद पप्पू यादव अपने काफिले के साथ वहां से निकल गए। तत्पश्चात वहां उपस्थित लोगों एवं पीड़ित स्वजनों ने विधायक पासवान के विरोध में नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस जाने के लिए नारेबाजी करने लगे पीड़ित स्वजन एवं स्थानीय आक्रोशित लोगों का विधायक पासवान के प्रति इस बात को लेकर काफी आक्रोश था कि विधायक का जहां यह निर्वाचन क्षेत्र हैं वहीं विधायक पासवान पीड़ित के पड़ोसी गांव के हैं। इसके बावजूद भी घटना के तीन दिनों बाद घटना की सुधि लेने पीड़ित के घर पहुंचे हैं

हालांकि विधायक पासवान आक्रोशित लोगों को एवं पीड़ित स्वजनों को इस बात से अवगत कराते रहे कि वह घर पर नहीं थे तथा सोमवार की देर रात घर पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी होने पर वह मंगलवार की सुबह ही पीड़ित स्वजन से मिलकर घटना की जानकारी लेने पहुंचे हैं हालांकि विधायक ने आक्रोशित स्वजनों एवं स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का काफी प्रयास किया पर आक्रोशित लोग उनके विरूद्ध नारेबाजी करते रहे तत्पश्चात विधायक अपने वाहन में सवार होकर निकल गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post