Top News

सीआरएस ने किया नये पुल का निरीक्षण, जल्द ट्रेनें चलने की उम्मीद

 


कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त ने कटिहार बरौनी रेलखंड पर कुरसेला और कटरिया के बीच कोसी नदी पर बने दुसरे नये रेलपुल तथा एप्रोच लाईन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पीड ट्रॉयल भी किया गया। बताया गया कि सीआरएस की ट्रेन को 160 किलो मीटर की गति से पुल पर पास कराकर सुरक्षा जांच की गयी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही नये रेलपुल पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया जायेगा


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीआरएस विषेश ट्रेन से कुरसेला स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद सीआरएस विषेश ट्रेन से कोसी नदी पर बने रेलपुल का निरीक्षण करने पहुंचे। सीआरएस ने रेलवे के अधिकारियों संग रेलपुल तथा एप्रोच लाईन पर पैदल चलकर सुरक्षा जांच करते हुये फिर कुरसेला स्टेशन पहुंचे। जहां से स्पेशल ट्रेन से कटरिया स्टेशन पहुंचे। वहां से स्पेशल ट्रेन को 160 किलो मीटर की रफ्तार से नये एप्रोच लाईन से होकर पुल पर पास कराया गया

बताते चलें कि पुर्व मध्य रेल के कटिहार बरौनी रेलखंड पर कुरसेला कटरिया के बीच दूसरे नये रेल पुल के चालू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पहले सिंगल पुल रहने के कारण अप डाउन ट्रेनों को रोक कर पुल पर नियंत्रित करते हुये पास कराया जाता था। अब इस दोहरे नये पुल के बन जाने से अप और डाउन ट्रैक पर निर्बाध गति से ट्रेनों का आना जाना होगा। जिससे ट्रेनें ससमय चलेंगी। निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई बड़े अधिकारी व अभियंता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post