Top News

उत्पादन के लिये कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार : जिला के फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित ई- किसान भवन में आत्मा के द्वारा किसान गोष्ठी आयोजित की गई। आयोजित इस किसान गोष्ठी की अध्यक्षता आत्मा एफआईसी अध्यक्ष नंदशरण चौधरी ने की। जबकि मौके पर कृषि समन्वयक संजीव कुमार, जय कुमार ज्योति, अमित रंजन,राजेश कुमार, मनकिशोर कुमार मौजूद थे। आयोजित किसान गोष्ठी में आत्मा के एफआईसी अध्यक्ष नंद सारण चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रवी फसल की तकनीकी जानकारी उपल्ब्ध कराना है


मक्का की खेती में लगे कीट व्याधि के प्रकोप,कुशल प्रबंधन,फसल का अधिक से अधिक उत्पादन के लिये कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी। बैठक में गेंहू, सरसों,आदि फसलों के नयी तकनीक का खेती में प्रयोग कर बेहतर उत्पादन किया जा सके पर विचारों का आदान- प्रदान किया गया। किसान गोष्ठी में किसानों को आत्मा एवं कई उद्यान मत्स्य पालन के बारे में भी जानकारी दी। किसान गोष्ठी में वैज्ञानिक पद्धति तथा जैविक विधि का प्रयोग कर अपना फसल का पैदावार बढ़ाकर बेहतर मुनाफा कमाने की जानकारी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post