Top News

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद गोपनीयता की सपथ दिलायी गयी

फलका से आरफीन बाहर की रिपोर्ट 

मधेपुरा : मंगलवार मुख्यालय के सभागार में तीसरे दिन हथवाड़ा एवं मधेली के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी बारसोई सह प्रखंड फलका दिनेश राम के नेतृत्व में उपमुखिया एंव उपसरपंच का भी चुनाव कराया गया।शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर गोपनीयता के साथ - साथ आजीवन शराब का सेवन नहीं करने और नहीं छुने की भी शपत दिलाई गई।वहीं मधेली पंचायत के उपमुखिया के चुनाव में उपमुखिया के पद पर बेचन साह एंव उपसरपंच के पद पर रेखा भारती निर्वाचित हुई


वहीं हथवाड़ा पंचायत में उपमुखिया पद में के लिए दो अभियार्थियों मुहम्मद साजिद एंव अशिवनी कुमार झा उर्फ गुड्डू झा ने नामंकन का पर्चा भरा।जिसमें साजिद को 11 मत एंव अश्विनी कुमार झा को महज 6 वोट मिले ।इस प्रकार मुहम्मद साजिद 5 वोटों से उपमुखिया निर्वाचित हुए । जबकि उपसरपंच पद पर सिकंदर यादव निर्विरोध रहे ।अवसर पर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी राम दहिन प्रसाद, राजस्व अधिकारी आरीफ हुसैन ,प्रखंड समन्यक अवधेश कुमार पाठक आदि मौजूद भे।

Post a Comment

Previous Post Next Post