Top News

सड़क जाम से पूरे दिन जूझते रहे आमलोग

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : शहर से लेकर गाँव तक सड़क अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन लोगो को सड़क जाम की समस्या से जूझना नियति बन गई है। मंगलवार को रतनपट्टी गाँव में सुबह आठ बजे से लेकर लगभग डेढ बजे दिन तक सड़क जाम रही। बड़े व छोटे वाहन की लंबी लाइन लगी थी। स्थानीय लोग सहित आम लोगो को पैदल आवागमन करना मुश्किल हो गया था। जाम की समस्या उत्पन्न होने का मुख्य कारण सड़क के दोनो तरफ व्याप्त अतिक्रमण माना जाता है


वहीं शहर के झील चौक पर मंगलवार को भी किसानो ने बांस बांधकर सड़क जाम कर दिया था। जिस कारण मीरगंज से रतनपट्टी होते हुए मुरलीगंज बिहारीगंज एसएच 91 को जोड़ने वाली सड़क पर रतनपट्टी गाँव में भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान आमलोगो को काफी परेशानी हुई। खाद किल्लत से आक्रोशित किसानो ने मंगलवार को भी मुरलीगंज मधेपुरा एनएच 107 को झील चौक के पास एक खाद बीज दुकान समीप जाम कर प्रदर्शन किया

हालांकि पुलिस के काफी मशक्कत के बाद लोगो ने जाम हटाया। इस दौरान आवश्यक कार्य से आवागमन करने वाले लोगो को काफी परेशानी हुई। बड़े व छोटे वाहनो की लंबी कतार लगी रही। लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post