Top News

खाद के लिए घंटों कतार में रहने के वावजूद खाद नहीं मिल पाया

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार : फलका प्रखंड क्षेत्र पोठिया बाजार में स्थित खाद की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर किसानों ने आक्रोशित होकर कुर्सेला - फारबिसगंज स्टेट हाईवे 77 पथ को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम तकरीबन 2 घंटे तक चली जाम के कारण दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई और आवागमन 2 घंटे तक बाधित रहा। आक्रोशित किसान बिस्कोमान व स्थानीय दुकानदारों के प्रति असंतोष प्रकट किया। वहीं कृषि विभाग के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। गौरतलब हो कि रवी फसल की बुवाई हेतु खाद की किल्लत व कालाबाजारी के कारण किसानों को काफी दिक्कतें झेलनी झेलनी पड़ी।


फलका प्रखंड क्षेत्र में डीएपी, एनपीके और यूरिया की किल्लत के कारण किसान कभी इस दुकान तो कभी उस दुकान भटक रहे थे। वहीं बिस्कोमान से महज एक या दो बोड़ा खाद दिया जा रहा था। किसान परेशान हाल होकर स्टेट हाईवे पथ पर जाम के साथ-साथ टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन जताया और कहां की आवश्यकता अनुसार बिस्कोमान द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है। कृषक सदानंद , सोनू यादव , बुधनी देवी , पंचा देवी ,विशाल व कौशल आदि ने बताया कि खाद के लिए घंटों कतार में रहने के बावजूद खाद नहीं मिल पाया। और किन्ही को मिली भी थे एक या दो बोड़ा करके जिससे जरूरत की पूर्ति नहीं हो पा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post