Top News

जिला स्तरीय उत्सव में लोककला और संस्कृति की दिखी झलक

पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी में सोमवार को जिला स्तरीय उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्सव में बिहार की लोककला और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का उद्घाटन कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा और उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उत्सव के दौरान लोकगीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लोककला हमारी पहचान और सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पहचान बनाने का अवसर मिलता है। साथ ही, ये कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों तक अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post