Top News

ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का होगा प्रशिक्षण, बीपीआरओ ने जारी किया पत्र


बैसा प्रखंड क्षेत्र। ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) नूतन कुमारी ने पत्र जारी कर संबंधित पंचायतों में सदस्यों का प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया है। इससे लंबे समय से प्रशिक्षण की प्रतीक्षा कर रहे सदस्यों में उम्मीद जगी है।

ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्यक्ष मो. अमीरूल ने इस पहल के लिए बीपीआरओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सदस्यों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए तैयार करना है। इसके माध्यम से सदस्यों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

इस पहल पर नैयर आलम, श्रवण कुमार राय, इजहार आलम, नाजिम आलम, मदन कुमार पासवान, नाजमीन, जुली बेगम, जुबैदा खातून, नरगिश और मोहम्मद हसनैन सहित अन्य सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post