छह मोबाइल और ताश की गड्डी भी जब्त, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस
पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
भवानीपुर। दीपावली के नजदीक आते ही जुआ खेलने की प्रवृत्ति बढ़ने लगी है। इसी बीच भवानीपुर थाना क्षेत्र के मछलीपट्टी में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 53 हजार 240 रुपये नकद, छह एंड्रॉयड मोबाइल और ताश की एक गड्डी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार को मछलीपट्टी में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत प्रताप चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार साह, मनीष कुमार उर्फ जग्गा, मनीष कुमार, जीतू कुमार, छोटू कुमार और मोहम्मद शाहबुद्दीन के रूप में हुई है। सभी भवानीपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार गोविंद कुमार साह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। वहीं, मनीष कुमार उर्फ जग्गा के खिलाफ मद्य निषेध कानून और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दो मामले दर्ज हैं।
छापेमारी टीम में एसडीपीओ अजीत प्रताप चौहान, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रामदेव सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment