Top News

जनसहयोग शिविर में 248 आवेदन, 237 का निष्पादन

कोढ़ा प्रखंड की पवई एवं मखदुमपुर पंचायत में मंगलवार को जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पवई पंचायत में 146 आवेदन मिले, जिनमें 135 का निष्पादन किया गया। वहीं मखदुमपुर पंचायत में प्राप्त सभी 102 आवेदनों का मौके पर समाधान कर दिया गया। दोनों पंचायतों में कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 237 का निष्पादन हुआ। शिविर में आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन लिए गए। इस मौके पर बीडीओ राजकुमार पंडित, सीडीपीओ ऊषा किरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post