Top News

तीन पंचायतों में जनसहयोग शिविर, 140 मामलों का निष्पादन

बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया एवं सुधानी पंचायतों में आयोजित जनसहयोग शिविरों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। तीनों पंचायतों में कुल 140 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया।

दासग्राम पंचायत में बीडीओ चंदन प्रसाद एवं सीओ श्याम सुंदर ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। यहां 55 मामलों का निष्पादन हुआ। लहगरिया में बीपीआरओ अशोक कुमार की देखरेख में 45 तथा सुधानी में आरओ आनंद कुमार की मौजूदगी में 40 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

अधिकारियों ने शेष आवेदनों का 30 दिनों के अंदर निष्पादन करने का भरोसा दिलाया। बीडीओ ने कहा कि जनसहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

मौके पर मुखिया मरतुजा अली, गोपाल कुमार दास, इंजीनियर तनवीर शम्सी सहित विभिन्न विभागों के कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post