Top News

बीच सड़क पर वर्दी की मर्यादा तार-तार! चेन खोलकर पेशाब करने लगे निलंबित पुलिसवाला, बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो सड़क पर ही गिर पड़े; ब्रेथ एनालाइजर ने खोली पोल, अब जेल में कटेगी रात

मधेपुरा में शराबबंदी कानून लागू कराने वाले पुलिस पदाधिकारी खुद शराब के नशे में गिरफ्तार! बड़ी दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड पर मचा हड़कंप, पहले भी शराब पीने के आरोप में हो चुके थे निलंबित; दूसरी बार पकड़े जाने पर भेजे गए जेल

मधेपुरा/सिटी हलचल न्यूज़ 

बिहार में शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है, लेकिन जब कानून की रखवाली करने वाला ही कथित तौर पर शराब के नशे में सड़क पर लड़खड़ाने लगे तो सवाल उठना लाजिमी है। मधेपुरा में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के आरोप में पहले से निलंबित पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र ठाकुर एक बार फिर नशे की हालत में सड़क पर मिले। हालत ऐसी थी कि बीच बाजार में बाइक तक नहीं संभाल पा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे मेन रोड पर बाइक के पास खड़े होकर अपनी पैंट की चेन खोलकर पेशाब करने लगे। इसके बाद बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शहर के मेन रोड स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के पास की है। बीच सड़क पर पुलिस पदाधिकारी की इस हालत को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। यहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तो शराब सेवन की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड पर देवेंद्र ठाकुर नशे की हालत में थे। वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर उन्होंने अपनी पैंट की चेन खोली और पेशाब करने लगे। इसके बाद बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं कर पाए।

कुछ ही देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर यह नजारा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें थाने ले गई।एसपी कार्यालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 13 नवंबर को सूचना मिली थी कि सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) देवेंद्र ठाकुर शराब पीकर नशे की हालत में बाजार में गिरे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें अभिरक्षा में लिया।इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच कराई गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद मधेपुरा थाना में अप्राथमिकी कांड संख्या 50/26, दिनांक 13 नवंबर 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, मधेपुरा भेज दिया गया।

पहली बार नहीं है शराब का मामला, जुलाई में भी पकड़े गए थे!

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ शराब सेवन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 14 जुलाई 2026 को मिठाई पुलिस शिविर में पदस्थापना के दौरान भी उनके विरुद्ध शराब पीने के आरोप में मधेपुरा थाना में अप्राथमिकी कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया था।

पहले मामले के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई थी, जो अभी जारी है। यानी निलंबन और विभागीय कार्रवाई के बावजूद दोबारा शराब सेवन के आरोप में पकड़े जाने से पुलिस महकमे में भी सवाल खड़े हो गए हैं।एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति में बताया गया है कि देवेंद्र ठाकुर के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। पुलिस विभाग उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।जिस राज्य में शराबबंदी कानून के तहत शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, वहां कानून लागू कराने वाले पुलिस पदाधिकारी का ही बार-बार शराब सेवन के आरोप में पकड़ा जाना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि इस बार उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post