अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र की रायपुर पंचायत के केशोरझाड़ा मौजा में निजी जमीन पर तैनात गार्ड को हथियार के बल पर धमकाने और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। छत्तरगाछ वार्ड संख्या-03 निवासी जमीन मालिक चंदकिशोर ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर केशोरझाड़ा निवासी रितेश कुमार हरिजन पर गार्ड मो. फारूक को जान से मारने और पेट्रोल छिड़ककर जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, 12 नवंबर को आरोपी ने निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में रंगदारी मांगी थी।
वहीं, रितेश कुमार हरिजन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जमीन के एवज में उनके 10 हजार रुपये बकाया हैं। अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष कनक लता ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment