Top News

विकसित भारत की संकल्पना पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, परीक्षित प्रथम


‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा में प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या निकेतन, दीघरी के परीक्षित प्रियदर्शी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूएचएस दीघरी की हर्षिता ने द्वितीय तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, पवई की खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त परीक्षित प्रियदर्शी अब जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कोढ़ा प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में बीईओ प्रियंका कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post