Top News

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का लिया संज्ञान, प्रमाण पत्रों का किया वितरण

पोठिया। किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत सारोगारा सामुदायिक भवन एवं शीतलपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। सारोगारा पंचायत में शिविर की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी मनोज चौधरी ने की, जबकि मुखिया निखत शाहीन मौजूद रहीं। वहीं, शीतलपुर पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता डीसीएलआर-2 राखी कुमारी ने की। शिविर में मुखिया मेराज शानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर में बिजली, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, कृषि, पीएम सूर्य घर, आरटीपीएस, आवास, निवास और अंचल सहित विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए।

सारोगारा पंचायत में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल छह आवेदन प्राप्त हुए, जबकि शीतलपुर पंचायत में दो आवेदन मिले। इस दौरान राजस्व अधिकारी मनोज चौधरी एवं मुखिया निखत शाहीन ने ग्रामीणों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज वितरित किए। वहीं शीतलपुर में डीसीएलआर-2 राखी कुमारी एवं मुखिया मेराज शानी ने भी आवेदकों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया। प्रमाण पत्र मिलने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

अधिकारियों ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पोठिया थाना पुलिस, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार, सारोगारा मुखिया प्रतिनिधि शमीम अख्तर, कार्यालय सहायक मनीषा कुमारी, साक्षी कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post