Top News

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से घुले-मिले डीएम, पोषण व शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को रौतारा पंचायत के बंजारा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-205, वार्ड-02 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशल-क्षेम पूछा। डीएम ने बच्चों से पढ़ाई, खेलकूद और केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

डीएम के सहज व्यवहार से बच्चे भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने बिना झिझक उनसे बातचीत की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बच्चों के बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। साथ ही केंद्र की व्यवस्थाओं को बच्चों के हित में प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post