Top News

लंबित मामलों के दो नामजद आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़ 

लंबित कांडों में नामजद एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर रौतारा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई थानाध्यक्ष मन्नू ओझा के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं पुलिस बल ने की


पुलिस के अनुसार, रौतारा थाना कांड संख्या 31/26 में नामजद आरोपित मोहम्मद शरीफ, पिता बिंदु, निवासी तीनपनिया, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांड संख्या 175/26 के नामजद आरोपित बबलू मड़ैया, निवासी महेश्ववा, थाना रौतारा, जिला कटिहार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया


गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, लंबित कांडों में फरार एवं वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।थानाध्यक्ष मन्नू ओझा ने बताया कि विभिन्न कांडों में नामजद एवं वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post