पूर्णिया पूर्व/राजेश यादव
पूर्णिया : प्रखंड के रजीगंज गांव में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। मटका फोड़ के आयोजन के साथ ही भक्तिमय माहौल में गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर युवाओं की टोली ने फिल्मी गीतों की धुन पर थिरकते हुए मटका फोड़ा और पूरे गांव में उत्सव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के पांच दिनों तक प्रतिदिन संध्या में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया गणपति पूजा कमेटी रजीगंज के अध्यक्ष रमण नायक ने बताया
कि हर साल की तरह इस वर्ष भी महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और युवाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने बताया कि इस बार मेले का भी आयोजन किया गया था, जिसमें झूले और मनोरंजन के कई साधन लगाए गए थे। ग्रामीणों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिवार संग आनंद उठाया। गांव में लगातार पांच दिनों तक चले इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को धार्मिक उत्साह से भर दिया बल्कि बच्चों व युवाओं की प्रतिभा को मंच भी प्रदान किया। मटका फोड़ और विसर्जन यात्रा के साथ गणपति महोत्सव का समापन सभी को यादगार अनुभव देकर हुआ।


Post a Comment