Top News

प्रकाश टोयोटा में रक्तदान व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर


पूर्णिया। प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया में सामाजिक जिम्मेदारी के तहत रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कंपनी के सीईओ गौरव मारोती के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें कर्मचारियों के साथ ग्राहकों एवं आगंतुकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीएमसीएच पूर्णिया के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, सदर थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार एवं जनमान पीपुल्स फाउंडेशन के संस्थापक शौर्य रॉय ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि 69 लोगों की नेत्र जांच की गई। पूर्णिया आई हॉस्पिटल की टीम ने जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

इस दौरान वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं आंखों की नियमित जांच को लेकर भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक वाहन चलाने वाले चालकों के लिए दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान सड़क सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

सीईओ गौरव मारोती ने रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों का जीवन बचाने का माध्यम है। मार्केटिंग मैनेजर रवि रंजन ने जीएमसीएच पूर्णिया, पूर्णिया आई हॉस्पिटल एवं जनमान पीपुल्स फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष इस अभियान को और व्यापक स्तर पर आयोजित कर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, वाहन चालकों एवं ग्राहकों को भी जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post