बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के गुलाबबाग से महेंद्रपुर जाने के क्रम में गुरुवार को गुंडा चौक पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयघोष से पूरा चौक गुंजायमान कर दिया।
संगठन के सदस्यों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भगवा वस्त्र, श्रीराम मंदिर एवं प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी और संगठन के प्रति उनका आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। संगठन द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने संगठन को समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद देने की बात कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन को लगातार मिलता रहा है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से मंत्री के स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने तथा संगठन के प्रति उनका स्नेह एवं सहयोग सदैव बने रहने की कामना की।
मौके पर राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, निर्मल कुमार, सुमित कुमार, मंगल महलदार, विनय जायसवाल, भानिक चंद्र साह, अजय साह, सोनू जायसवाल, प्रदीप पोद्दार, बनी सिंह, रितेश जायसवाल, अजीत कुमार, प्रियांशु कुमार एवं अमृत राज सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment