Top News

जर्जर स्क्रू पाइल पुल से हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज


बैसा प्रखंड क्षेत्र के शीशाबाड़ी पंचायत अंतर्गत दोहमुनी गांव के समीप धारा पर बना स्क्रू पाइल पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाले इस पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। पुल के कल-पुर्जे बाहर निकल आए हैं, जबकि इसके पाए भी क्षतिग्रस्त होकर हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों सवारी वाहन, ट्रैक्टर सहित भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत को लेकर कई बार विधायक, सांसद और प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इससे लोगों में नाराजगी है और समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला परिषद सदस्य असरारूल हक, मुखिया जफर इकबाल, मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा उर्फ बाबा और मुखिया हसनेन आलम समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post