Top News

मनीष रॉय बने जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

धमदाहा। धमदाहा निवासी मनीष रॉय को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनीष रॉय ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पटेल तथा बिहार सरकार की मंत्री सह धमदाहा विधायक लेशी सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों तथा जदयू के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाएगा।

मनीष रॉय ने कहा कि कला, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में जिले की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और युवाओं को इन क्षेत्रों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को चिह्नित कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए संगठन स्तर पर पहल की जाएगी।

उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post