शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में कोचैली, रामपुर, डगरूआ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, जेएलएनएस प्लस-टू स्कूल गुलाबबाग, एएमएस एकेडमी स्कूल बरसौनी तथा न्यू पूर्णिया पब्लिक स्कूल बरसौनी के शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिक्षकों ने निजी संस्थान में आयोजित इस तरह के सम्मान समारोह को सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता, निबंध एवं अपने विचारों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। न्यू पूर्णिया पब्लिक स्कूल के शिक्षक प्रदीप ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रकाश टोयोटा के एमडी विजय प्रकाश ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानित होते देखकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और उनके योगदान का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।
मार्केटिंग मैनेजर रवि रंजन ने कहा कि प्रकाश टोयोटा समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों के सम्मान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानता है। सीईओ गौरव मार्टी ने भी सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को सफल बनाने में ब्रजेश कुमार, अमित आनंद, मीरा साहनी, आयुष राज, अनिल, नीरज सहित प्रकाश टोयोटा की टीम का योगदान रहा।
Post a Comment