बैसा।प्रखंड के सहरया से दोहमुनी गांव जाने वाली सड़क की हालत जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान जलजमाव से समस्या और बढ़ जाती है।
ग्रामीण सलमान, नदीम, फिरोज, सरवर एवं अफसर आलम ने बताया कि सड़क का निर्माण कई वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन इसके बाद मरम्मत नहीं होने से सड़क लगातार खराब होती गई। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
Post a Comment