Top News

कृष्णा इंस्टीट्यूट में मनाया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अंतर्गत संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मुरलीगंज में मंगलवार को समारोहपूर्वक विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पवन कुमार एवं पैरामेडिकल प्रिंसिपल डॉ. निशा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन कुमार ने कहा कि फिजियोथेरेपी आधुनिक चिकित्सा पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह चोट और शारीरिक दर्द से उबरने के साथ मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फिजियोथेरेपी की नवीनतम तकनीकों पर प्रस्तुतियां दीं। वहीं गीत, नृत्य एवं जागरूकता आधारित नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मंच संचालन विश्वजीत ने किया।

मौके पर डॉ. विशाखा जायसवाल, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. कुमारी नेहा सहित संस्थान के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post