आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस एवं संस्था के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बेंगलुरु स्थित इंटरनेशनल आश्रम में चार दिवसीय बिहार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुरलीगंज के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी एवं समाजसेवी शिवप्रकाश गाड़ोदिया और अंकित कुमार को विशेष आमंत्रण पर शामिल होने का अवसर मिला।
महोत्सव का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। चार दिवसीय आयोजन में बिहार की संस्कृति, सामाजिक सरोकार और सेवा भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महोत्सव के अंतिम दिन शिवप्रकाश गाड़ोदिया एवं अंकित कुमार ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कोसी-सीमांचल सहित बिहारवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
शिवप्रकाश गाड़ोदिया ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग योग, ध्यान, सेवा और सकारात्मक जीवनशैली के माध्यम से लोगों को बेहतर जीवन जीने का संदेश दे रहा है। ऐसे आयोजन में शामिल होना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
Post a Comment