Top News

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में चला स्वच्छता व पौधारोपण अभियान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत अंतर्गत नजरा चौकी, मड़वा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने शामिल होकर स्वयं दुर्गा मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।

विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आसपास का वातावरण स्वच्छ रहने से समाज भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा।

सफाई अभियान के बाद मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। विधायक ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही गांव और समाज को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाया जा सकता है।

अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post