कुरसेला। कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेलवे स्टेशन के सामने रविवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया की ओर से कटिहार की तरफ जा रही मालगाड़ी कुरसेला स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के सामने एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
शव की स्थिति को देखते हुए प्रथमदृष्टया युवक के ट्रेन के सामने आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद काफी देर तक स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक की पहचान में जुटी है।
Post a Comment