Top News

छिनतई के 50 हजार रुपये और सोने की चेन बरामद



रौतारा। रौतारा थाना पुलिस ने अपराध से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए छिनतई के 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामदगी भैरवास्थान थाना कांड संख्या 149/26 एवं आरएस थाना कांड संख्या 107/26 से जुड़े मामले में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद सामान को मधुबनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मामले की जांच के दौरान रौतारा पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रौतारा थाना क्षेत्र निवासी कारण यादव, पिता सुल्तान यादव के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद सामान का संबंध उक्त दोनों थाना कांडों में छीने गए सामान से बताया गया है। बरामदगी के बाद सामान को संबंधित मामले की जांच कर रही मधुबनी पुलिस को सौंप दिया गया है।

कार्रवाई रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं अन्य जवानों ने की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चोरी, लूट और छिनतई से जुड़े मामलों में बरामदगी के साथ आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post