बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक पलंबर सह मिस्त्री की बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गई बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, गोपालपुर बैरागाछी वार्ड संख्या 18 निवासी पलंबर सह मिस्त्री दौलत कुमार सिंह शुक्रवार सुबह वार्ड संख्या 17 के सताल इस्तमरार स्थित बबलू के घर बिजली वायरिंग का काम करने गए थे। उन्होंने अपनी ग्लैमर बाइक (बीआर 37 जी 6297) सड़क किनारे खड़ी कर काम शुरू कर दिया। काम पूरा करने के बाद दोपहर में जब वे लंच के लिए बाहर निकले तो सड़क किनारे बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद पीड़ित ने बहादुरगंज थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस मामले की जांच करते हुए बाइक की तलाश में जुटी है।
Post a Comment