Top News

रौटा पुलिस ने वारंटी समेत दो को किया गिरफ्तार

रौटा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर रौटा गांधी नगर में छापेमारी कर स्थानीय निवासी गोकुल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि गोकुल कुमार मंडल के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

वहीं, पुलिस ने शराब पीने के आरोप में पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर गांव निवासी सुजीत वर्मन को भी गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post