Top News

तीन फरार वारंटियों के घर चस्पा गया इश्तेहार


रौटा थाना अध्यक्ष - हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में रौटा पुलिस द्वारा तीन फरार वारंटियों के घर इश्तेहार चस्पा किया है।  रौटा थाना  कांड संख्या- 23/26 के फरार वारंटियों -  साहेब खान पिता - चांद खान, अनिमेष शर्मा, पिता - जितेन्द्र शर्मा, एवं राजा पासवान पिता - नंदन पासवान, सभी ग्राम - पोलोग्राम हसदा गुलाबबाग, थाना -सदर, जिला- पुर्णियां शामिल है।  रौटा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में  थाना में पदस्थापित पु अनि - समीर कुमार पाण्डेय के द्वारा उक्त  व्यक्ति के घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इशतेहार चस्पा गया । रौटा थाना अध्यक्ष - हरि प्रसाद यादव ने बताया कि उक्त   व्यक्ति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं । जिसके कारण माननीय न्यायालय से इशतेहार निर्गत कर उक्त  व्यक्ति के घर पर  इशतेहार चस्पाया गया। इसके बावजूद अगर फरार वारंटी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो शीघ्र कुर्की जप्ती का कार्रवाई की जाएगी। इश्तेहार चस्पा के दौरान पुलिस पदाधिकारी सहित रौटा पुलिस बल मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post