Top News

आईजी ने की पुलिसिंग की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश


पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ. विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक की। किशनगंज पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिले के सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों की प्रगति सहित पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

आईजी ने अधिकारियों से लंबित मामलों में अब तक हुई कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डॉ. विवेकानंद ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिसिंग में सक्रियता और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post