Top News

100 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त


पोठिया। किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 100 ग्राम स्मैक पाउडर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के अर्राबाड़ी वार्ड संख्या एक निवासी मो. रोहित (27), पिता बोहरुद्दीन और मुस्तफा (31), पिता बोहरुद्दीन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पोठिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post