Top News

टोटो पलटने से नौ लोग घायल, चार किशनगंज रेफर

दिघलबैंक। दिघलबैंक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को यात्रियों से भरा टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो सवार नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग लक्ष्मीपुर के रहने वाले थे और नेपाल स्थित रंगीली मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तूफानी देवी, गंगा प्रसाद, मीना देवी और टिंकू कुमार सिंह समेत नौ लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इनमें चार घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज दिघलबैंक सीएचसी में किया गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Post a Comment

Previous Post Next Post