नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के तहत किशनगंज पुलिस ने विभिन्न कांडों में जब्त किए गए 345.66 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया। एनडीपीएस एक्ट-1985 के प्रावधानों के तहत शनिवार को भागलपुर में गठित औषधि निपटान समिति की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।
जब्त मादक पदार्थों को भागलपुर स्थित सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण के दौरान किशनगंज एसपी संतोष कुमार, एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार और केंद्रीय मालखाना प्रभारी राजू कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में जब्त पदार्थों के निस्तारण से संबंधित सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई किशनगंज थाना कांड संख्या 418/25 व 343/25, पाठामारी थाना कांड संख्या 24/23, गलगलिया थाना कांड संख्या 6/25, 52/25, 28/25, 10/25 व 89/24, कुर्लीकोट थाना कांड संख्या 57/25, 60/25 व 41/25 तथा टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 114/24 में जब्त किए गए मादक पदार्थों के संबंध में की गई।
Post a Comment