Top News

मध्याह्न भोजन में अनियमितता का आरोप, छात्रों-अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णिया पूर्व। प्रखंड के मटिया गांव स्थित मध्य विद्यालय मटिया में शनिवार को मध्याह्न भोजन योजना में कथित अनियमितता को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ नाराजगी जताई।अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार नहीं किया जा रहा है। बच्चों को मेनू के मुताबिक भोजन नहीं दिए जाने के साथ ही भोजन की मात्रा कम और गुणवत्ता खराब रहने की शिकायत की गई है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार बच्चों को अधूरा भोजन देकर छोड़ दिया जाता है।ग्रामीणों के अनुसार, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को लेकर प्रधानाध्यापक से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज छात्रों और उनके अभिभावकों ने शनिवार को एकजुट होकर विद्यालय परिसर में हंगामा किया।अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने तथा विद्यालय में बच्चों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post