Top News

नेपाल में सड़क हादसे में किशनगंज निवासी युवक की मौत

नेपाल में हुए सड़क हादसे में सिंघीमारी निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंघीमारी गांव निवासी रविन कुमार, पिता धनुन यादव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविन कुमार किसी जरूरी कार्य से मोटरसाइकिल से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान नेपाल के कुम्हार टोली क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रविन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नेपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रविन कुमार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की खबर सिंघीमारी पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नेपाल में स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविन कुमार का शव रविवार को उनके पैतृक गांव सिंघीमारी लाया गया।

शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों और ग्रामीणों के बीच मातम पसर गया। घटना को लेकर गांव में शोक व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post