Top News

शराब पीकर हंगामा करते 7 गिरफ्तार


फलका (कटिहार)। फलका थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम गोपालपट्टी चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि गोपालपट्टी चौक के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सभी भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार लोगों में गोपालपट्टी निवासी अरुण मुनि (45), चन्दन मुनि (46), रंजन मंडल (45), रवि कुमार (23), तेलंगी दरगाह निवासी जब्बार अंसारी (45), सोहथा निवासी विभाष कुमार (23) तथा बरबरिया मुसहरी निवासी दिनेश ऋषि (20) शामिल हैं।

पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। सीएचसी फलका में चिकित्सीय जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव ने बताया कि सभी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत फलका थाना कांड संख्या 250/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post