Top News

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, 400 मरीजों की जांच


सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल किशनगंज ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र, महेशबथना में शनिवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के साथ वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने किया। जिला चिकित्सा मंच के संयोजक डॉ. प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित चिकित्सा शिविर में करीब 400 मरीजों की जांच व इलाज किया गया। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

वहीं, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 200 पौधे लगाए गए। आयोजकों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post