Top News

फलका में दवा दुकान पर छापा, 27 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद; संचालक गिरफ्तार

फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा दुकान में छापेमारी कर 27 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। मामले में मेडिकल संचालक अरुण कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री की सूचना पर बीडीओ सन्नी कुमार शोरव को दंडाधिकारी नियुक्त कर छापेमारी की गई। थाना अध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एसआई विवेक कुमार सिंह समेत पुलिस बल शामिल था। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न प्रकार के कुल 80 बोतल कफ सिरप बरामद किए गए।

जब्त दवाओं की जांच के लिए ड्रग्स विभाग को सूचना दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने जांच के दौरान 27 बोतल कफ सिरप में प्रतिबंधित कोडीन तत्व होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित दवाओं को जब्त कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थाना अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post